MP Police Bharti 2022 : नई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी खुशखबरी

MP Police Bharti 2022 : नई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी खुशखबर




MP Police : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में 7500 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।





MPPEB MP Police Bharti 2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में 7500 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्तियां ( MP Police Constable Recruitment 2022 ) की जाएंगी। 6 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है। गृह मंत्री ने बताया कि 6 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के परिणाम आ चुके हैं, कुछ फिजिकल इसके बचे हैं, वो पूरे कर लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
वर्ष 2020 की 6000 कांस्टेबल भर्ती में दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद कराने का नियम था। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी थी। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना था। इसके बाद 13 फीट की लंबी कूद मारनी थी। जबकि इस माह निकलने वाली भर्ती में संभवत: यह नियम लागू हो कि जो जितने कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करेगा, जो जितने ज्यादा दूर तक गोला फेंकेगा और जो जितनी लंबी कूद मारेगा, उन अभ्यर्थियों को उतने ज्यादा नंबर मिलेंगे।

नई भर्ती में एक अंतर यह भी दिखेगा देगा कि अभी तक की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो लिखित परीक्षा में फेल होता था, वह पीईटी में हिस्सा नहीं ले सकता था। जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को दोनों लिखित व पीईटी में मौका देने की तैयारी है। दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Kanya Sumangala : बेटी के जन्म से शादी तक मिलेंगे 15,000 रु, खर्चा सिर्फ 10 रु, जानिए क्या करना है

What is Translators? Different type of translators and Difference Between Compiler and Interpreter in hindi

ऍम एस डॉस क्या है ? MS-DOS | Definition, Features, Importance, & Facts in hindi by tech naturelife122